Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

अजमेर के आदर्श नगर थाना का हेड कांस्टेबल 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अजमेर : (भारत भूमि)- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अजमेर यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदर्श नगर थाने के एक हेड कांस्टेबल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी हेड कांस्टेबल ने यह रिश्वत की राशि परिवादी के खिलाफ एक मामले में समझौता कराने की एवज में ली थी. एसीबी आदर्शनगर थाने में आरोपी हेड कांस्टेबल से पूछताछ कर रही है.एसीबी के एडिशनल एसपी भागचंद ने बताया कि परिवादी के खिलाफ थाने में पेश हुए परिवाद में कार्रवाई नहीं करने और राजीनामा करवाने की एवज में आदर्श नगर थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश चंद के 10 हजार रुपए की रिश्वत की ब्यूरो को शिकायत मिली थी. परिवादी की शिकायत पर सत्यापन करवाया गया, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई. हेड कांस्टेबल सुरेश चंद ने परिवादी से 10 हजार रुपए की डिमांड की और सोमवार को रकम देने के लिए कहा था. परिवादी आरोपी ने हेड कांस्टेबल सुरेश चंद को रिश्वत की रकम दी. इस दौरान एसीबी ने हेड कांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।