Logo
ब्रेकिंग
शरद पूर्णिमा पर आयोजित निशुल्क श्वांस रोग शमन शिविर में 480 रोगी हुए लाभान्वित छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा मच्छर जनित रोगों डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में करवा... शरद पूर्णिमा पर कल नसीराबाद में निकलेगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन छावनी परिषद सीईओ के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए गए अस्थाई कब्जे, फुटपाथ पर सामान न रखने की चेतावनी जन सेवा समिति एव आयुर्वेद विभाग राजस्थान के सयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क श्वास रोग शमन शिविर 25 को नसीराबाद में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का त्यौहार विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाय... देवी प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, नवरात्र भर पूजा-अर्चना के बाद नम आंखों से भक्तों ने दी मां ... सिंधी मोहल्ले में रही गरबा-डांडिया की धूम, पहली बार शहनाई की धुन पर गरबा और आतिशबाजी ने बढ़ाई गरबा प... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में ‘ऋतम्भरा 4.0’ वार्षिकोत्सव आयोजित, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य अधिशासी अधिकारी द्वारा आज वार्ड संख्या 6 का दौरा कर वार्ड का किया निरीक्षण, और नागरिक सुविधाओं...

पत्नी को गिफ्ट करने के लिए करवाता था चेन स्नेचिंग… मंगल-शनिवार को करते थे लूट, मिलता था 1000 का इनाम; हैरान कर देगी कहानी

राजस्थान की राजधानी जयपुर में चोरी का अजीब मामला सामने आया है. यहां दो बदमाश महिलाओं की चेन लूट कर फरार हो जाते थे. वह इन वारदातों को मंगलवार और शनिवार को अंजाम देते थे. हैरत की बात यह है कि दोनों बदमाश लूटी हुई सोने की चेन अपने तीसरे साथी को एक हजार रुपये के इनाम पर दे देते थे. तीसरा बदमाश अपनी पत्नी को सोने की चेन गिफ्ट करने के लिए उनसे चेन स्नेचिंग कराता था.

जयपुर की सांगनेर पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया है. गिरोह का मुख्य सरगना फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पकड़े गए बदमाशों ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस से बचने के लिए दोनों बदमाश अलग-अलग बाइकों से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया करते थे. उन्हें यह बाइकें मुख्य सरगना उपलब्ध कराता था. पुलिस ने आरोपियों से चार सोने की चेन बरामद की हैं.

चेन स्नेचिंग के लिए मिलता था एक हजार का इनाम

जयपुर के सांगनेर इलाके में महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ने से पुलिस ने अभियान चलाया. इस बीच सांगनेर पुलिस ने टोंक निवासी दीपक चौधरी और राजेंद्र चौधरी को चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह धारासिंह के लिए चेन स्नेचिंग का धंधा करते हैं. उसके कहने पर वह महिलाओं की सोने की चेन लूटते हैं. इसके बदले धारासिंह उन्हें 1 हजार रुपये इनाम के देता है.

मंगल-शनिवार को करते थे लूट

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार और शनिवार को महिलाएं श्रंगार करके मंदिर जाती हैं. इसलिए वह इन दोनों दिनों में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे. उन्होंने बताया कि वह बाइक के जरिए वारदात किया करते थे और हर घटना में बाइक दूसरी होती थी. वह ऐसा पहचान न होने की वजह से किया करते थे. यह बाइकें उन्हें धारासिंह उपलब्ध कराता था. वह इन बाइकों को परिचितों से मांग कर लाता था.

पत्नी को गिफ्ट करने के लिए कराता था लूट

आरोपी दीपक और राजेंद्र ने बताया कि वह पहले मोबाइल चोरी करते थे. एक दिन उनकी शराब के ठेके पर धारसिंह से मुलाकात हुई. वह दोनों टोंक के रहने वाले हैं और धारासिंह भी वहीं का रहने वाला है. इसलिए तीनों में दोस्ती हो गई. धारासिंह ने उनसे मोबाइल की जगह चेन स्नेचिंग करने की सलाह दी, उसके एवज में उन्हें लूटी गई चेन के बदले 1 हजार रुपये इनाम का लालच दिया. दोनों लोग धारासिंह के लिए काम करने लगें. आरोपियों ने बताया कि धारासिंह लूटी हुई चेन अपनी पत्नी को गिफ्ट लिया करता था. पुलिस ने उनके कब्जे से चार सोने की चेन बरामद की हैं.

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।