छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा मच्छर जनित रोगों डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में करवाई गई फॉगिंग
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) आज छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा शहर में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम एवं आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से आज नसीराबाद के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई गई इस अभियान के अंतर्गत मिशन कम्पाउंड, हवा चक्की मोहल्ला, फूला गंज, लोधा मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों में फॉगिंग का कार्य करवाया गया ताकि मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित किया जा सके तथा डेंगू, मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार की आशंका को कम किया जा सके यह कार्य मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम के निर्देशानुसार छावनी परिषद के सफाई विभाग द्वारा संपन्न करवाया गया। परिषद द्वारा शहर में स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मच्छर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं छावनी परिषद द्वारा स्पष्ट किया गया है कि फॉगिंग का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी आवश्यकतानुसार फॉगिंग करवाई जाएगी छावनी परिषद नसीराबाद आमजन से अपील करती है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें पानी जमा न होने दें तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने में परिषद का सहयोग करें।
