Logo
ब्रेकिंग
जन सेवा समिति एव आयुर्वेद विभाग राजस्थान के सयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क श्वास रोग शमन शिविर 25 को नसीराबाद में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का त्यौहार विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाय... देवी प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, नवरात्र भर पूजा-अर्चना के बाद नम आंखों से भक्तों ने दी मां ... सिंधी मोहल्ले में रही गरबा-डांडिया की धूम, पहली बार शहनाई की धुन पर गरबा और आतिशबाजी ने बढ़ाई गरबा प... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में ‘ऋतम्भरा 4.0’ वार्षिकोत्सव आयोजित, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य अधिशासी अधिकारी द्वारा आज वार्ड संख्या 6 का दौरा कर वार्ड का किया निरीक्षण, और नागरिक सुविधाओं... राजगढ़ मसाणिया भैंरव धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत समागम हेमू कालानी उद्यान में गरबा-डांडिया की धूम, महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग पल्लव अरदास में गूंजा प्रभु नाम, प्रेम प्रकाश आश्रम के वार्षिकोत्सव का हुआ समापन प्रेम प्रकाश आश्रम के वार्षिकोत्सव में पहुंचे स्वामी भगतप्रकाश महाराज

सिंधी मोहल्ले में रही गरबा-डांडिया की धूम, पहली बार शहनाई की धुन पर गरबा और आतिशबाजी ने बढ़ाई गरबा पंडाल की चहल पहल

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नसीराबाद के सिंधी मोहल्ला स्थित हेमू कालानी उद्यान में पूज्य सिन्धी पंचायत एवं सिंधी गरबा नवयुवक मंडल के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत गरबा-डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। माता दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं कन्या पूजन संपन्न लक्की आसनानी ने बताया कि सोमवार को माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात महाआरती कर कन्या पूजन किया गया तथा कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन करवाकर दक्षिणा भेंट की गई इस दौरान माता रानी से सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम को लेकर सिंधी समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है आयोजन को सफल बनाने में समाज के युवा बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं तथा कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं नवरात्रि महोत्सव के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं ने गरबा-डांडिया में उत्साहपूर्वक भाग लेकर मां दुर्गा की आराधना की। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं एवं बालिकाओं ने गरबा-डांडिया की धुनों पर मनमोहक नृत्य कर समां बांध दिया। इस बार कार्यक्रम में पहली बार शहनाई की मधुर धुन पर गरबा आयोजित किया गया। वहीं, आतिशबाजी ने भी आयोजन की रौनक बढ़ाई। शहनाई की धुन पर गरबा और आतिशबाजी कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे। पूरे हेमू कालानी उद्यान में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला तथा मां दुर्गा के जयकारों से परिसर गूंज उठा।संजय परमनंदानी ने बताया कि इस वर्ष गरबा कार्यक्रम में पहली बार शहनाई की धुन पर गरबा और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इससे कार्यक्रम में विशेष आकर्षण देखने को मिला। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान समाज के लोग उत्साहपूर्वक शामिल होकर माता रानी की आराधना कर रहे हैं। गरबा-डांडिया के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को भी बढ़ावा मिल रहा है।कार्यक्रम में संजय परमनंदानी, लक्की आसनानी, दीपू कवरचंदानी, रोहित खेराजानी, तरुण खटवानी, कुनाल लोगवानी, सोनू खेराजानी, रोहित खटवानी, मनीष टहलानी, दाऊ तेजवानी, पिंकू परमनंदानी, धीरज ज्ञानचंदानी, कमल बाबानी, हरीश तिलोकानी, टिंकू नहलानी,हरीश कृपलानी एवं अशोक लोगवानी सहित सिंधी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।