नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) गुरु सिंह सभा नसीराबाद के तत्वावधान में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव महाराज का 557वां प्रकाश पर्व 22 से 24 नवंबर तक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर लॉरी रोड स्थित गुरुद्वारे में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के तहत रविवार 22 नवंबर को सुबह सवा 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात सुबह 11 बजे निशान साहिब (ध्वज) की सेवा की जाएगी। सोमवार 23 नवंबर को सुबह सवा 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का मध्य भोग आयोजित होगा।वहीं, मंगलवार 24 नवंबर को प्रकाश पर्व के मुख्य समारोह के अंतर्गत सुबह सवा 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद कथा-प्रवचन एवं गुरबाणी कीर्तन का आयोजन होगा। दोपहर 1 बजे अरदास की जाएगी तथा सवा 1 बजे से गुरु का अटूट लंगर शुरू होगा।
