Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास से मन... श्री बासक बाबा धाम सेवा समिति द्वारा नव निर्वाचित सरपंच व उपसरपंचों का किया गया सम्मान अभिनंदन शरद पूर्णिमा पर आयोजित निशुल्क श्वांस रोग शमन शिविर में 480 रोगी हुए लाभान्वित छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा मच्छर जनित रोगों डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में करवा... शरद पूर्णिमा पर कल नसीराबाद में निकलेगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन छावनी परिषद सीईओ के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए गए अस्थाई कब्जे, फुटपाथ पर सामान न रखने की चेतावनी जन सेवा समिति एव आयुर्वेद विभाग राजस्थान के सयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क श्वास रोग शमन शिविर 25 को नसीराबाद में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का त्यौहार विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाय... देवी प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, नवरात्र भर पूजा-अर्चना के बाद नम आंखों से भक्तों ने दी मां ... सिंधी मोहल्ले में रही गरबा-डांडिया की धूम, पहली बार शहनाई की धुन पर गरबा और आतिशबाजी ने बढ़ाई गरबा प...

छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

उड़ान स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने बनाई आकर्षक मनमोहक कलाकृतियां

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय हनुमान चौक स्थित छावनी परिषद द्वारा संचालित उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में सोमवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम का आयोजन छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम के निर्देशानुसार किया गया दीपावली समारोह के दौरान दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों में भाग लिया बच्चों ने शुभ-लाभ स्वास्तिक एवं मिट्टी के दीपक तैयार किए तथा दीपावली से संबंधित आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया इसके पश्चात माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई कार्यक्रम में बच्चों का मुंह मीठा करवाया गया वहीं बच्चों ने पारंपरिक रूप से फुलझड़ी, जमीन चकरी, पॉप एवं अनार आदि आतिशबाजी के साथ दीपावली का आनंद लिया पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला इस अवसर पर सेंटर इंचार्ज आकाश जैदिया, विशेष शिक्षक भीमराज सुमन, विशेष शिक्षिका कृष्णा शर्मा एवं डॉक्टर लक्षिका सनाढ्य सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को त्योहारों की खुशियों से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उत्साह ने दीपावली समारोह को यादगार बना दिया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।