Logo
ब्रेकिंग
नाले में गिरा आवारा सांड, रस्सी से बांधकर जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाला बाहर धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, सुबह से ही बाजारों में उमड़ी भीड़ छावनी परिषद वैरीड बोर्ड की बैठक आज छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास से मन... श्री बासक बाबा धाम सेवा समिति द्वारा नव निर्वाचित सरपंच व उपसरपंचों का किया गया सम्मान अभिनंदन शरद पूर्णिमा पर आयोजित निशुल्क श्वांस रोग शमन शिविर में 480 रोगी हुए लाभान्वित छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा मच्छर जनित रोगों डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में करवा... शरद पूर्णिमा पर कल नसीराबाद में निकलेगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन छावनी परिषद सीईओ के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए गए अस्थाई कब्जे, फुटपाथ पर सामान न रखने की चेतावनी जन सेवा समिति एव आयुर्वेद विभाग राजस्थान के सयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क श्वास रोग शमन शिविर 25 को

धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, सुबह से ही बाजारों में उमड़ी भीड़

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) शुक्रवार को धन तेरस पर्व पर नसीराबाद शहर का बाजार व खरीदगारो की भीड़ से गुलजार रहा सर्वाधिक ग्राहको की भीड़ सोने चाँदी, रेडीमेड कपडों, मिठाई और फूल माला ,स्टील बर्तनों की दुकानों पर दिखाई दी। वहीँ चुड़ी बाजार,किराणा और गिफ्ट आईटमो की दुकानों पर भी खासी रौनक रही। पर्व के मद्देनज़र रेलवे-स्टेशन और बस स्टेंड पर राहगीरों की भीड़ रहने से चहल -पहल बढ़ गई । राज कमल मोबाइल शोरूम के मालिक किशोर चेलानी ने बताया कि धनतेरस पर्व को लेके काफी उत्साह का माहोल रहा। दिवाली पर्व आते ही बाज़ार में रौनक बढ़ गई है । धनतेरस पर टी.वी , फ्रिज , मोबाइल व इलैक्टोनिक आइटम की काफ़ी ग्राहको की भीड़ रही है लोगो में दिपावली पर्व को लेकर काफ़ी उत्साह दिखा ‌ राजकमल मोबाइल की तरफ़ से काफ़ी ग्राहको को विभिन्न प्रकार के ऑफ़र दिये जा रहे है। वहीं इलेक्ट्रोनिक आईटम खरीददारी करने वालो का दिनभर रैला लगा रहा। मुख्य बाजार स्थित पांच बत्ती चौराहे , स्टेशन रोड,सायर ओली बाजार, हनुमान चौक मे काफी ज्यादा भीड़ एकत्रित नजर आई वही मिठाई वालों,पटाखे वालों व इलेक्ट्रानिक सामानो सहित अधिकांश दुकानदारों ने फुटपाथ पर भी जमीन घेर कर स्टाल लगा रखे थे जिसके कारण बाजार में जगह जगह पर जाम लगने की स्थिति रही ‌शाम होने तक भारी भीड़ खरीदारी करने हेतु बाज़ार में पहुच गई  दिन भर ग्रामीण तथा लोकल  ज़नता बाज़ार आई वही शाम को सैन्य क्षेत्र के परिवार भी बाज़ार पहुच गए जिन्हें देख कर दुकानदारों के चेहरो पर खुशियां दिखाई दी ‌

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।