Logo
ब्रेकिंग
जिला बार एसोसिएशन अजमेर के चुनाव 11 दिसंबर को, चुनावी प्रक्रिया शुरू सिंधी लोक उत्सव: पद्मश्री प्रो. राम पंजवानी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन राजगढ़ भैरव धाम पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस पर बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक गुरु नानक देव महाराज का 557वां प्रकाश पर्व 22 से 24 तक गुरुद्वारे में होंगे विविध धार्मिक आयोजन आंवला नवमी पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, गोपाष्टमी पर गौमाता की सेवा कर मांगा आशीर्वाद पेंशनर्स समाज के शिविर में 450 जीवन प्रमाण पत्र भरे, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान कार्तिक मास में 12 नवंबर से गूंजेगी हरि नाम संकीर्तन की धुन, निकलेगी प्रभात फेरी नाले में गिरा आवारा सांड, रस्सी से बांधकर जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाला बाहर धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, सुबह से ही बाजारों में उमड़ी भीड़ छावनी परिषद वैरीड बोर्ड की बैठक आज

राजगढ़ भैरव धाम पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस पर बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

पल्स पोलियो अभियान के साथ निकाली नशामुक्ति रैली

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) उपखण्ड क्षेत्र स्थित राजगढ़ कस्बे के श्री मसाणिया भैरव धाम  पर रविवारीय मेले में विशेष राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर भारत सरकार के स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित पल्स पोलियो अभियान के अवसर पर मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के सानिध्य तथा बाघसुरी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र के सुपरवाईजर मनीष चौधरी व फार्मासिस्ट शिल्पा बिस्वास की उपस्थिति में राजगढ मसानिया भैरव धाम पर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि भैरव धाम पर पल्स पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने व पोलियो बूथ की व्यवस्था संभालने के लिए बूथ कार्यकर्त्ता सुरेश चौधरी व बबीता तथा समाज सेवक सत्यजीत बिश्वास का सहयोग भी रहा प्रवक्ता सेन ने यह भी बताया कि रविवारीय मेले में धाम पर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर चल रहे नशा मुक्ति अभियान में चम्पालाल महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से शराब बीड़ी सिगरेट गुटखा डोडा पोस्त अफीम चरस गांजा चोरी अपराध को अपने जीवन में दोबारा नहीं करने का संकल्प लिया और नशामुक्ति के नारे व श्लोगन लगाते हुए रैली के रूप में चम्पालाल महाराज के साथ मन्दिर मंे प्रवेश किया। भैरव धाम पर दोनों गतिविधियों के माध्यम से जनस्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ बचपन और नशामुक्त समाज की दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।

स्वस्थ बचपन व नशा मुक्त समाज का संकल्प – चम्पालाल महाराज
इस अवसर पर चम्पालाल महाराज ने पोलियो मुक्त बचपन और नशा मुक्त समाज का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को कहा कि बच्चों को भविष्य में पोलियो न हो इसी उद्देश्य के साथ पल्स पोलियोरोधी खुराक दी जाती है। प्रत्येक मासूम के स्वस्थ भविष्य के लिए पोलियो की दो बून्द अमृत के समान है जो बच्चों को इस गंभीर बीमारी से बचाती है। देश को पोलियोमुक्त भी घोषित किया जा चुका है, इसलिए थोड़ी सी लापरवाही से पोलियो का वायरस वापिस आने का खतरा है इसीलिए हर बार जब भी पल्स पोलियो का बूथ लगे अपने बच्चों को जरूर ले जाएं धाम पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने व बूथ के व्यवस्था सम्भालने तथा नशामुक्ति रैली हेतु भैरव भक्त मण्डल के ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, राहुल सेन, अविनाश सेन, पदमचन्द जैन, सुनील रांका, दिलीप राठी, महावीर रांका, सत्यनारायण सेन, विमला पालडिया, ममता सोनी, प्रेमलता सोलंकी आदि का विशेष सहयोग व योगदान रहा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।