अजमेर (भारत भूमि) – राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार), नई दिल्ली एवं झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत समिति, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को पंचशील नगर स्थित टीएंडजी टावर के थारवानी एंड गुरनानी फाउंडेशन कार्यालय में सिंधी लोक उत्सव के अंतर्गत प्रसिद्ध सिंधी साहित्यकार एवं कलाकार पद्मश्री प्रो. राम पंजवानी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ इष्ट देव भगवान झूलेलाल एवं प्रो. राम पंजवानी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। प्रो. पंजवानी के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करने तथा नई पीढ़ी को मातृभाषा और समृद्ध विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कमला गोकलानी उपस्थित रहीं, जबकि मुख्य वक्ता घनश्याम ठारवानी भगत ने प्रो. पंजवानी के बहुआयामी व्यक्तित्व, संगीत और सिंधी भाषा के संवर्धन में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज का सदैव प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश आश्रम के संत रामप्रकाश ने अपने आशीर्वचन में सिंधी भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया, वहीं समारोह के दौरान 4 वर्षीय नन्हे बालक सक्षम ठकुर ने सिंधी कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और उपस्थित गणमान्यजनों ने ऐसे आयोजनों को युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सांस्कृतिक धरोहर को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत समिति के अध्यक्ष राजा डी. थारवानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा इस मौके पर संत नारायण दास, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुरेश सिंधी, पार्षद रमेश चेलानी, समाजसेवी विजय शाहनी, प्रहलाद करमवाणी, एमटी वाधवानी, आत्म प्रकाश उदासी, किशन चेलानी, महेश जैनानी, कैलाश केसवानी, खुशी मिरचंदानी और मीनाक्षी सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिसके पश्चात राष्ट्रगान और अल्पाहार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
ब्रेकिंग
जिला बार एसोसिएशन अजमेर के चुनाव 11 दिसंबर को, चुनावी प्रक्रिया शुरू
सिंधी लोक उत्सव: पद्मश्री प्रो. राम पंजवानी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन
राजगढ़ भैरव धाम पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस पर बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
गुरु नानक देव महाराज का 557वां प्रकाश पर्व 22 से 24 तक गुरुद्वारे में होंगे विविध धार्मिक आयोजन
आंवला नवमी पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, गोपाष्टमी पर गौमाता की सेवा कर मांगा आशीर्वाद
पेंशनर्स समाज के शिविर में 450 जीवन प्रमाण पत्र भरे, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान
कार्तिक मास में 12 नवंबर से गूंजेगी हरि नाम संकीर्तन की धुन, निकलेगी प्रभात फेरी
नाले में गिरा आवारा सांड, रस्सी से बांधकर जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाला बाहर
धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, सुबह से ही बाजारों में उमड़ी भीड़
छावनी परिषद वैरीड बोर्ड की बैठक आज
