Logo
ब्रेकिंग
दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक एमएलडी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस शपथ ग्रहण के बाद सुखदेव चौधरी ने संभाला नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक अजमेर में कर्ज के दबाव में परिवार की मौत

जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन

अजमेर (भारत भूमि) – जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएन अस्पताल) के सर्जरी विभाग ने जटिल बाइल डक्ट इंजरी के लैप्रोस्कोपिक उपचार में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रोफेसर एवं यूनिट हेड डॉ. अनिल के. शर्मा के नेतृत्व में सर्जिकल टीम ने गॉलब्लेडर ऑपरेशन के बाद पित्त की नली में गंभीर चोट, रिसाव, पीलिया और अन्य जटिलताओं से पीड़ित मरीजों का सफल दूरबीन से ऑपरेशन किया। अस्पताल के अनुसार E2 और E3 बाइल डक्ट इंजरी का लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन राजस्थान के किसी भी मेडिकल कॉलेज में पहली बार किया गया है। पुराने ऑपरेशन के कारण पेट के अंदर अंगों में गंभीर चिपकाव के बावजूद टीम ने जटिल सर्जरी कर पित्त की नली और आंत के बीच नया रास्ता बनाया। इन मामलों में मरीजों की स्थिति में सुधार हुआ है। डॉ. शर्मा ने गॉलब्लेडर ऑपरेशन के बाद पीलिया, गहरे रंग का पेशाब, लगातार पेट दर्द, बुखार, उल्टी या लंबे समय तक खुजली होने पर समय पर विशेषज्ञ से जांच और उपचार कराने की सलाह दी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।