Logo
ब्रेकिंग
जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक एमएलडी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस शपथ ग्रहण के बाद सुखदेव चौधरी ने संभाला नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक अजमेर में कर्ज के दबाव में परिवार की मौत जिले के नगरीय निकायों में आदर्श आचार संहिता समाप्त

एमएलडी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस

केकड़ी (भारत भूमि) – एमएलडी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को 11वां आयुर्वेद दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्वेद कॉलेज, केकड़ी के प्राचार्य डॉ. गिरिराज साहू, संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे एवं प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।समारोह में छात्र-छात्राओं ने भाषण, नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता का संदेश दिया। डॉ. गिरिराज साहू ने आयुर्वेद को भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति बताते हुए इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। सचिव चंद्र प्रकाश दुबे एवं प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों को आयुर्वेद के ज्ञान को आत्मसात कर समाज सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।