Logo
ब्रेकिंग
धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि

पुष्कर में 17 अप्रैल को सजेगी भव्य काव्य संध्या, स्व. सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में देश के दिग्गज कवि को मिलेगा ‘गीत रत्न’ सम्मान

पुष्कर/केकड़ी (भारत भूमि) – विश्वविख्यात हास्य कवि एवं संवेदनशील गीतकार स्व. श्री सुरेन्द्र दुबे की पावन स्मृति में ‘श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान’ द्वारा आगामी 17 अप्रैल को तीर्थराज पुष्कर स्थित गायत्री मणिवेदिक शक्तिपीठ पर एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। स्वामी प्रखर महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहे ऐतिहासिक 43 दिवसीय गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के विशेष अवसर पर आयोजित होने वाली इस काव्य संध्या में साहित्य और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। संस्थान के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश दुबे एवं सचिव डॉ. अविनाश दुबे ने बताया कि इस गरिमामय कार्यक्रम में देश के किसी लोकप्रिय कवि को प्रतिष्ठित ‘श्री सुरेन्द्र दुबे स्मृति गीत रत्न सम्मान’ से नवाजा जाएगा, जिसके तहत एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए की नकद राशि और प्रतीक चिह्न भेंट किए जाएंगे। गौरतलब है कि अजमेर के गुलगांव से निकलकर वैश्विक पटल पर पहचान बनाने वाले स्व. सुरेन्द्र दुबे की याद में दिया जाने वाला यह पुरस्कार देश के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत साहित्यिक सम्मानों में से एक है, जिससे पूर्व में पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, संतोष आनंद और हरिओम पंवार जैसी दिग्गज विभूतियां सम्मानित हो चुकी हैं। इस वर्ष के सम्मानित कवि के नाम की घोषणा शीघ्र की जाएगी। वर्तमान में पुष्कर में चल रहे इस महायज्ञ में जहाँ 2000 विद्वान पंडित 27 करोड़ गायत्री मंत्रों का जाप कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल सहित देश भर के विशिष्ट जनों की मौजूदगी के बीच आयोजित होने वाला यह कवि सम्मेलन कविता की मंच पर पुनर्स्थापना को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।