नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) मंगलवार को विधायक रामस्वरूप लाम्बा एवं नगरपालिका नसीराबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखदेव चौधरी द्वारा नगरपालिका क्षेत्र में स्थित विभिन्न राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक एवं खेल सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विद्यालय प्रबंधन से जानकारी प्राप्त की गई।निरीक्षण के दौरान माननीय विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त खेल सुविधाएं एवं जीम उपकरण उपलब्ध करवाए जाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।माननीय विधायक रामस्वरूप लाम्बा एवं नगरपालिका अध्यक्ष सुखदेव चौधरी द्वारा राजकीय विद्यालय नान्दला, राजकीय विद्यालय बुबानिया, राजकीय विद्यालय ढोलादांता एवं पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों के उपयोग हेतु जीम एवं विभिन्न खेल उपकरण स्थापित करवाने के संबंध में अनुशंसा की गई।इस सम्बन्ध में माननीय विधायक रामस्वरूप लाम्बा एवं नगरपालिका अध्यक्ष सुखदेव चौधरी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगरपालिका नसीराबाद को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में जीम एवं खेल उपकरण स्थापित करवाने की आवश्यक कार्यवाही यथाशीघ्र प्रारम्भ करते हुए उक्त कार्य को जल्द से जल्द करवाया जाना सुनिश्चित करें ताकि विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध हो सके नगरपालिका अध्यक्ष सुखदेव चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल एवं शारीरिक गतिविधियां भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। नगरपालिका क्षेत्र के विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक प्रयास किये जाएंगे।
ब्रेकिंग
