जोधपुर (भारत भूमि) – AIIMS जोधपुर ने 23 सितंबर से रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। इसके साथ ही सभी वैकल्पिक सर्जरी और गैर-आपातकालीन प्रक्रियाएं भी स्थगित रहेंगी। हालांकि इमरजेंसी, ट्रॉमा, ICU, भर्ती मरीजों की सेवाएं, लेबर रूम, ब्लड बैंक, जरूरी जांच एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी। विशेष चिकित्सकीय आवश्यकता पर सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से वैकल्पिक प्रक्रिया की जा सकेगी।
ब्रेकिंग
