नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) सिंधी मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 अक्तूबर शनिवार से 7 अक्तूबर बुधवार तक श्री प्रेम प्रकाश मण्डलाध्यक्ष सत्गुरु स्वामी भगतप्रकाश जी महाराज की पावन अध्यक्षता में मनाया जायेगा वार्षिकोत्सव में अलग अलग शहरों से संतों महात्माओं का भी आना होगा सेवा मण्डली के अनुसार शनिवार 3 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे संत श्री शंभूलाल जी द्वारा सत्संग एवं श्री मदभगवत् गीता एवं श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब के पाठो का आरंभ होगा एवं वार्षिकोत्सव की शुरुआत की जायेगी। प्रति दिन प्रातः 8 से 10 व शाम 5 से 8 सत्संग प्रवचन 4 अक्तूबर रविवार को शाम 6 बजे से पूज्य झूलेलाल साईं का बहराणा साहिब का आयोजन होगा 6 अक्तूबर मंगलवार को प्रातः 9 बजे कृपाल भवन पर पूज्य गुरु महाराज जी एवं संत मण्डली का मंगल आगमन एवं समाज द्वारा ढोल शहनाई के साथ स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात् आश्रम पर हवन की पूर्णाहुति होगी आश्रम के शिखर पर ध्वजावंदन कर आरती के बाद संतों व गुरु महाराज जी द्वारा सत्संग प्रवचन एवं सभी प्रेमियों व मेहमानों के लिए भण्डारा प्रसाद शाम को 5 से 8 बजे तक संतों व गुरु महाराज जी द्वारा प्रवचन एवं सत्संग, बालक मंडली द्वारा स्वामी टेऊँराम जी महाराज के जीवन चरित्र पर नाटक की प्रस्तुति होगी तत्पश्चात् प्रसाद वितरण वार्षिकोत्सव के पाँचवे दिन 7 अक्तूबर बुधवार को प्रातः काल में श्री मन्दिर में विराजमान भगवान एवं गुरुदेवों के श्री विग्रहों का पूजन प्रातः 9 बजे से प्रार्थना, संत मण्डली एवं गुरु महाराज जी द्वारा सत्संग प्रवचन एवं वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रखे गये पाठो का भोग आरती होगी व श्री गुरु महाराज जी द्वारा पल्लव पाकर वार्षिकोत्सव का समापन होगा तत्पश्चात् आम भण्डारा प्रसाद का आयोजन संपूर्ण समाज के लिए होगा। वार्षिकोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर संत दर्शन एवं सत्संग सुन आपने जीवन को कृतार्थ करे।
