अनन्त चतुर्दशी के दिन नगर के निजी स्थानों और सार्वजनिक पंडालों से ढोल ढमाके के साथ निकाली गई शोभायात्रा
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर नगर में चल रहे गणपति महोत्सव का समापन हुआ और घरों तथा सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए पंडालों से बप्पा की प्रतिमाओं को पूजा आरती के बाद जुलूस निकाल कर नाचते भजन गाते और अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्रीनगर रोड स्थित फूल सागर तालाब के पास बने विसर्जन स्थल तक ले जाया गया जहां पर पूजा आरती करने के बाद भक्तों ने बप्पा से अगले बरस फिर आने की विनती करते हुए भीगी पलकों के साथ मार्मिक विदाई दी और प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया और अबीर गुलाल तथा पुष्प वर्षा कर निकाली गई शोभा यात्रा में सभी समाजों के और सभी आयु वर्गों के भक्तों ने हिस्सा लिया और प्रथम पूज्य गणेश जी को भावुक विदाई दी इस मौके पर पुलिस का माकूल इंतजाम विसर्जन स्थल के आसपास दिखाई दिया जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और शान्ति पूर्वक गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हुआ
