उपसभापति पद के लिए कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, समर्थकों के साथ पहुंचे रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर पालिका उप सभापति पद हेतु कांग्रेस के उम्मीदवार धनराज मेहरा और भाजपा उम्मीदवार निर्मल कुमार संजय यादव ने रिटर्निंग अधिकारी कल्पित शिवरान के समक्ष अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र प्रस्तुत किए आज सुबह साढ़े दस बजे पहले इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी धनराज मेहरा ने नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश परिहार अभिषेक जैन के साथ रिटर्निंग अधिकारी कल्पित शिवरान के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया उसके बाद भाजपा उम्मीदवार निर्मल कुमार (संजय यादव) ने भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा, नगर पालिका चेयरमेन सुख देव चौधरी, ललित मेहरा, दिनेश बोहरा, नवाब कुरैशी, और नव नियुक्त पार्षद सुमन साहू, की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया
