भारत भूमि (अजमेर) – ब्रह्म खत्री सिंधी समाज, बाबा नारंग देव सेवा समिति रजि. और पूज्य बाबा नारंग देव सिंधी युवा मंडल के तत्वाधान में तीन दिवसीय बाबा नारंग देव साहब का मेला महोत्सव अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रकाश खत्री ने बताया कि 11 सितंबर को विशाल रात्रि जागरण के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद 12 सितंबर को प्रातः ध्वजारोहण कर भव्य वाहन रैली निकाली गई और तत्पश्चात आम भंडारे एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार घनश्याम ठारवानी भगत व पार्टी ने “बेडी मुंहिजी बेडी सब जी पार लगाए कामिल यार मल्लाह”, “अलाए छा में राजी अलाए कहीं सा राजी आ” और “वेठो आ बाबा नारंग देव वेठो आ” जैसे भक्तिमय भजनों व कलामों की ऐसी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दीं कि उपस्थित सभी श्रोता भाव-विभोर होकर झूमने और नाचने पर मजबूर हो गए। इस दौरान भगवान शंकर, श्री कृष्ण और खाटू श्याम जी की मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस पावन अवसर पर मुखी मोहनदास, किशोर गोदिया, भरत नाड़का, सोनू रोहिडा, खेमचंद जतिया, पुष्कर से भोजराज खत्री, कोटा से देवीदास गेहीराम, ब्यावर के बाबा नारंग देव ब्रह्म खत्री युवा मंडल, सांगानेर से चंदीराम ख़ुहा, केवल राम, भीम से ओमप्रकाश जी और पालनपुर से आसान दास मानसुरा सहित विभिन्न सिंधी ब्रह्म खत्री समाज की पंचायतों के अध्यक्ष व गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनका पखड़ (साफा/अंगवस्त्र) पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और अंत में पवित्र जोत प्रज्वलित कर कुआं पूजन के साथ जल देवता के समक्ष विश्व व समाज के सर्व मंगल की कामना की अरदास की गई।
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...
