Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम के निर्देशानुसार छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा राजकीय उपजिला चिकित्सालय नसीराबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में छावनी परिषद के कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना रहा। इस दौरान रक्तदान के महत्व एवं मानव जीवन को बचाने में इसकी उपयोगिता के संबंध में जागरूकता का संदेश दिया गया रक्तदान शिविर में चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा निर्धारित चिकित्सकीय प्रक्रियाओं के अनुसार रक्त संग्रहण किया गया। छावनी परिषद के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से आयोजित शिविर में रक्तदान के प्रति जनभागीदारी एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।