क्षेत्रीय विधायक लाम्बा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित रौचक और रोमांचक मुकाबले में 7टीमों ने लिया हिस्सा —
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर में गुरुवार रात को आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता में सनातनी हिंदू एकता की गूंज रही वहीं परंपरा, उत्साह और खेल भावना का जयघोष करने के लिए इस दिलचस्प आयोजन में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए हांडी फोड़ प्रतियोगिता में अलग स्थानों से आई, 7 टीमों ने ल भाग लिया और प्रतियोगिता को रौचक तथा रोमांचक बना दिया
क्रीड़ा भारती एवं हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार 3 सितंबर की रात को हर वर्ष की भांति जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नसीराबाद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हांडी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर नसीराबादवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर चारों ओर जनसैलाब नजर आया। इस मनोरंजक कार्यक्रम को देखने कार्यक्रम मे हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिससे पूरा आयोजन एक विशाल जनउत्सव में बदल गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय प्रसाद महनकर एवं नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा उपस्थित रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती के प्रांत संगठन मंत्री अंकित जी एवं प्रांत मंत्री बालमुकुंद जी सहित क्रीड़ा भारती के अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे।
7 टीमों के बीचहुआ रोमांचक मुकाबला ——
दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में कुल 7 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमे DND ग्रुप, नसीराबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आर.के. ग्रुप, नसीराबाद ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में एक टीम द्वारा निर्धारित समय पर आवेदन नहीं करने तथा निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित नहीं होने के कारण उसे नियमानुसार अयोग्य घोषित किया गया। वहीं तीसरे स्थान के लिए किसी भी टीम द्वारा निर्धारित रूप से हांडी फोड़ने में सफलता प्राप्त नहीं करने के कारण तृतीय पुरस्कार किसी भी टीम को प्रदान नहीं किया गया।
प्रशासन, पुलिस, मेडिकल स्टाफ एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोगकार्यक्रम को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में छावनी प्रशासन नसीराबाद, पुलिस प्रशासन एवं मेडिकल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। वहीं मेडिकल स्टाफ द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई। क्रीड़ा भारती एवं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं, भीड़ प्रबंधन एवं कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। सभी के समर्पित सहयोग एवं तत्परता के लिए आयोजकों की ओर से विशेष आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया कर्मियों एवं पत्रकार बंधुओं का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उनके द्वारा कार्यक्रम की कवरेज एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से आयोजन की जानकारी व्यापक स्तर तक पहुंची। क्रीड़ा भारती एवं हिंदू युवा वाहिनी की ओर से पुलिस प्रशासन, छावनी प्रशासन, मेडिकल स्टाफ, मीडिया कर्मियोका आभार व्यक्त किया गया, आयोजन में दानवीर भामाशाहों का महत्वपूर्ण योगदान रहा और उनके सहयोग से आयोजन की व्यवस्थाओं को मजबूती मिली और कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सका।
क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, साहस, टीम भावना और भारतीय परंपराओं के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। नसीराबाद की जनता की अभूतपूर्व सहभागिता ने यह साबित किया कि शहर में खेल, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता को लेकर अपार उत्साह है।
