Logo
ब्रेकिंग
जागेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण, करतब बाजो ने दिखाए हैरतअंगेज़ करतब और भक्तों ने महादेव के दर्शन क... राजस्थानी संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम: नांद में तीन दिवसीय 'भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन ... अजमेर में चलेंगी 100 ई-बसें, पहले चरण में पांच से की शुरूआत एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल...

जागेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण, करतब बाजो ने दिखाए हैरतअंगेज़ करतब और भक्तों ने महादेव के दर्शन कर बरसाये श्रद्धा सुमन

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) शुक्रवार को महादेव मोहल्ला स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर से बाबा भोलेनाथ नगर भ्रमण के लिए निकले तो नगर वासियों ने दर्शन लाभ के साथ ही पूजा आरती पुष्प वर्षा कर जीवन कृतार्थ किया, और शिव गणों , की लीलाओं करतब बाजो के करतबों और सजीव झांकियों का दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया जागेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित किए गए महादेव नगर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नगर की सड़कों और मुख्य बाज़ार स्थित चौराहों पर जमा हो गई , बाबा जागेश्वर नाथ महादेव का नगर भ्रमण कार्यक्रम सुभाष गंज अनाज मंडी से शुरू हुआ और  हनुमान चोक, मुख्य बाजार पांच बत्ती चौराहे होते हुए महादेव मोहल्ला स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा, जहां पर महा आरती तथा प्रसाद वितरण के बाद नगर भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, नगर भ्रमण के दौरान रास्ते में शिव भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गई, नगर के धर्मानुरागी श्रद्धालुओं ने हनुमान चोक और मुख्य बाज़ार स्थित चौराहों पर एकत्रित हो कर शिव गणों का आकर्षक नृत्य और लीला का आनन्द लिया, इस दौरान नगर भ्रमण का सम्पूर्ण मार्ग फूलों से आच्छादित हो गया और भाव विभोर हो कर श्रद्धालु नगर वासियों ने हर हर महादेव, सहित भगवान शिव के धार्मिक नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया, उल्लेखनीय है कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है जिसके चलते नगर के शिवालयों पर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हो रहे हैं

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।