Logo
ब्रेकिंग
अजमेर में सिंधुपति महाराजा दाहिर सेन जयंती पर प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं को मिली प्रेरणा उड़ान स्पेशल चिल्ड्रेन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाई प्रे... नसीराबाद नगर पालिका चुनाव का बजा बिगुल, कांग्रेस चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन जागेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण, करतब बाजो ने दिखाए हैरतअंगेज़ करतब और भक्तों ने महादेव के दर्शन क... राजस्थानी संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम: नांद में तीन दिवसीय 'भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन ... अजमेर में चलेंगी 100 ई-बसें, पहले चरण में पांच से की शुरूआत एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली

अजमेर में सिंधुपति महाराजा दाहिर सेन जयंती पर प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं को मिली प्रेरणा

अजमेर (भारत भूमि) – राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर एवं सिंधी संगीत समिति अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधुपति महाराजा दाहिर सेन जयंती के उपलक्ष्य में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर के संत रामप्रकाश द्वारा भगवान झूलेलाल की ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संत रामप्रकाश ने महाराजा दाहिर सेन के जीवन को युवा पीढ़ी के लिए एक महान प्रेरणा स्रोत बताया, वहीं सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. हासो दादलानी एवं मनरेगा लोकपाल सुरेश सिंधी ने अपने विचार व्यक्त किए और साहित्यकार अशोक मंगलानी ने देशभक्ति कविता से समां बांध दिया। बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समाजसेविका विद्या देवी ठारवानी व नीतू तोतलदास द्वारा पुरस्कृत किया गया, साथ ही रुक्मणी वतवानी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक घनश्याम ठारवानी भगत की देखरेख में आयोजित इस समारोह में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चेलानी ने सभी का आभार व्यक्त किया और संपूर्ण कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।