निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का लिया संकल्प
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) आगामी 9सितम्बर को नगर में सम्पन्न होने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में आज नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शिव प्रकाश गुर्जर ने नगर पालिका चुनाव के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों से मुलाकात कर आमने-सामने बैठक की। बैठक में सभी 20 अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशियों ने भाग लिया बैठक के दौरान प्रत्येक प्रत्याशी ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं, चुनावी परिस्थितियों तथा आगामी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया। प्रत्याशियों ने वार्ड स्तर पर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा कांग्रेस के विकास के मुद्दों को लेकर मजबूती से चुनाव लड़ने पर चर्चा की इस अवसर पर सभी 20 प्रत्याशियों ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए विश्वास दिलाया कि वे आपसी समन्वय के साथ पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और अधिक से अधिक कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाकर नगर पालिका में कांग्रेस को मजबूत करेंगे।शिव प्रकाश गुर्जर ने सभी प्रत्याशियों से कहा कि वे अपने-अपने वार्ड में नियमित रूप से जनसंपर्क करें और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे। उन्होंने प्रत्याशियों से कहा कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या सुझाव हो तो उनसे सीधे संपर्क करें, ताकि उसका तत्काल समाधान किया जा सके।बैठक में प्रत्येक वार्ड में चुनाव प्रभारी नियुक्त करने को लेकर भी चर्चा की गई, जिससे वार्ड स्तर पर चुनावी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बना रहे बैठक के दौरान नगर पालिका चुनाव प्रभारी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय गौड, श्रीनगर ब्लॉक अध्यक्ष संपत सिंह राठौड़ एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश परिहार सहित वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने विचार रखते हुए चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और वार्ड स्तर पर जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा की।बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को एकजुट कर मजबूत संगठन, बेहतर समन्वय और जनसंपर्क के माध्यम से नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में लाना रहा।
