Logo
ब्रेकिंग
अजमेर में सिंधुपति महाराजा दाहिर सेन जयंती पर प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं को मिली प्रेरणा उड़ान स्पेशल चिल्ड्रेन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाई प्रे... नसीराबाद नगर पालिका चुनाव का बजा बिगुल, कांग्रेस चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन जागेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण, करतब बाजो ने दिखाए हैरतअंगेज़ करतब और भक्तों ने महादेव के दर्शन क... राजस्थानी संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम: नांद में तीन दिवसीय 'भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन ... अजमेर में चलेंगी 100 ई-बसें, पहले चरण में पांच से की शुरूआत एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली

उड़ान स्पेशल चिल्ड्रेन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाई प्रेम की डोर

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय मुख्य बाजार के हनुमान चौक स्थित है छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान स्पेशियल चिल्ड्रेन स्कूल में मंगलवार को रक्षा बंधन पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया इस मौके पर छावनी परिषद सीईओ मोहम्मद साकिब आलम के निर्देश पर उड़ान स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों ने उल्लास पूर्वक भाग लिया और विशेष योग्य जन बच्चों द्वारा निर्मित रंग बिरंगी राखियां बहिनों द्वारा भाईयों की कलाई पर बाँध कर मुँह मीठा कराया गया, साथ ही सभी बच्चों को मिठाई खिलाई गई,भाई बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व पर उड़ान स्कूल के विशेष योग्य जन बच्चों द्वारा निर्मित आकर्षक रंग बिरंगी राखिया और आकर्षक पोस्टर कार्यक्रम का आकर्षण रहे जिसमें बच्चों द्वारा अपनी कल्पना और सृजन शीलता का परिचय देते हुए अपनी भावनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की और हस्त निर्मित सामग्री का प्रयोग कर रक्षा बंधन पर्व के कार्यक्रम को दिलचस्प और उल्लेखनीय बना दिया इस मौके पर सेन्टर इंचार्ज आकाश जेदिया, भीम राज सुमन कृष्णा शर्मा एवं फिजियो थैरेपिस्ट ,डॉक्टर लक्षिका सहित अनेक अभिभावक और स्टॉफ सदस्य गण उपस्थित रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।