
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) नगरपालिका चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 18 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं वार्डवासियों की मौजूदगी रही।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी नगरपालिका चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। प्रत्याशी निर्मल यादव संजय ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और आमजनसे जुड़ी जन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने कहा कि चुनावी कार्यालय वार्डवासियों से निरंतर संपर्क एवं संवाद का केंद्र रहेगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भाजपा की नीतियों एवं विकास के विजन को आमजन तक पहुंचाएगा।कार्यालय उद्घाटन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने वार्ड संख्या 18 में भाजपा की जीत का संकल्प लेते हुए चुनाव प्रचार को गति देने की बात कही।जिसमे मौजूद रहे-नितिन शर्मा,संदीप यादव,अनिल यादव ,रवि गुर्जर,तारा चंद रावत,महेंद्र डाबी,बृजेश बिस्सा,नरेश वेष्णव, उगमा राम, रणवीर गुर्जर, विजय, कालू यादव आदि मौजूद रहे
