भारत भूमि न्यूज | अजमेर – आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मालियान में कर्ज और आर्थिक तंगी से जुड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार अशोक शर्मा (59), उनकी पत्नी इन्द्रा शर्मा (52) और बेटी दीक्षा (21) की मौत हुई, जबकि बेटा गौरव शर्मा (23) घायल मिला।
परिजनों के अनुसार परिवार पर करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था और ट्रेडिंग में भी रकम डूबने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व पड़ोसियों से जानकारी जुटाई जा रही है।
