Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर नसीराबाद ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न

सुबह साढ़े 6बजे ब्यावर रोड स्थित तमन्ना कालोनी में भगवान परशुराम का अभिषेक पंडित माता दीन के आचार्यत्व में सम्पन्न होगा

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) आगामी 19 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन मनाए जाने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह और शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर ब्राह्मण समाज नसीराबाद की बैठक गांधी चौक क्षेत्र स्थित श्री आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला परिसर में सम्पन्न हुई जिसमें सभी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया  बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि रविवार 19अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की प्रभात फेरी व शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें समस्त ब्राह्मण समाज के लोग सम्मिलित होंगे शोभायात्रा फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक से प्रातः साढ़े आठ बजे शुरू होगी और नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौक क्षेत्र स्थित श्री आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला परिसर पहुंच कर महा आरती और प्रसाद वितरण के बाद सम्पन्न होगी शोभा यात्रा में धार्मिक झांकियां और बैंड बाजे के साथ निर्धारित गण वेश में ब्राह्मण समाज के स्त्री पुरुष युवा बाल सभी शामिल होंगे रास्ते में विभिन्न समाजों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा और रामलीला चौक पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।