Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

नसीराबाद में अक्षय तृतीया पर श्रृद्धा पूर्वक मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव —

 

नगरवासियों ने किया शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत  रामलीला चौक पर हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ —

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) समस्त ब्राह्मण समाज के  आराध्य देव भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस रविवार अक्षय तृतीया को नसीराबाद ब्राह्मण समाज के बैनर तले एकजुट होकर श्रद्धा एवं उल्लास पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर रविवार सुबह साढ़े छ बजे से साढ़े सात बजे के बीच ब्यावर रोड स्थित तमन्ना कालोनी के जागेश्वर महादेव मंदिर में अवस्थित परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम का अभिषेक कार्यक्रम पण्डित मातादीन गौड़ के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ इसके बाद नसीराबाद ब्राह्मण समाज के सभी ब्राह्मणों ने पहली बार एक साथ मिल जुल कर परशुराम जन्मोत्सव मनाया और फ्रामजी चौक स्थित शहीद स्मारक के पास से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसका फ्रामजी चौक  सब्जी मंडी, हनुमान चौक , मुख्य बाजार, पांच बत्ती चौराहे होते हुए राम लीला चौक स्थित सिद्ध विनायक वीर हनुमान मंदिर पहुंच कर ब्राह्मण समाज द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिसमे सड़क आजा रहे अन्य समाज के लोगों ने भी रुक कर हनुमान चालीसा पाठ किया शोभायात्रा में भगवान परशुराम और शिव जी की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही वहां से शोभायात्रा श्री आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची जहां पर भगवान परशुराम की महाआरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।