Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

समाजोपयोगी उत्पादन एवं समाज सेवा शिविर में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की धूम, छात्रा अध्यापिकाओं ने दिखाया बहुआयामी कौशल

भारत भूमि (केकड़ी) : श्री मिश्रीलाल दुबे महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, अजमेर रोड केकड़ी में आयोजित छह दिवसीय समाजोपयोगी उत्पादन एवं समाज सेवा शिविर के चौथे व पाँचवें दिन सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ, जिसमें छात्रा अध्यापिकाओं ने नृत्य, कला, सृजन और सामाजिक जागरूकता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे, निदेशक डॉ. अविनाश दुबे, अनिरुद्ध दुबे, प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा एवं आचार्य ब्रह्मानंद शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। चौथे दिन एकल नृत्य प्रतियोगिता में गार्गी सदन द्वारा ‘भैरू जी ना ना ना बाजे घूघरा’ तथा आनंदीबाई सदन द्वारा ‘आयो रे आयो म्हारो ढोलना’ पर प्रस्तुतियों के लिए संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया गया, जबकि प्रियदर्शिनी सदन ‘घूमर घूमर’ पर द्वितीय एवं अहिल्याबाई सदन ‘चल झमकूडी’ पर तृतीय स्थान पर रही। इसी दिन फ्रूट सलाद प्रतियोगिता में सावित्रीबाई फुले सदन प्रथम, शिव शक्ति सदन द्वितीय एवं विजयलक्ष्मी सदन तृतीय रही। पाँचवें दिन विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा प्रस्तुत कर अहिल्याबाई सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सावित्रीबाई फुले सदन द्वितीय व विजयलक्ष्मी सदन तृतीय रही, वहीं ‘वेस्ट से बेस्ट’ प्रतियोगिता में सावित्रीबाई फुले सदन प्रथम, शिव शक्ति सदन द्वितीय एवं कल्पना चावला सदन तृतीय स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अहिल्याबाई सदन की नारायणी गुर्जर प्रथम, आनंदीबाई सदन की पूजा बैरवा द्वितीय तथा गार्गी सदन की भारती लौट तृतीय रही। इसी सत्र में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत केकड़ी परिवहन कार्यालय की सूचना सहायक प्रियंका पोसवाल ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में श्रीभागचंद विजय, जीवराज खारोल, महावीर वर्मा, रामलाल सैनी, सोनू खटीक, रामप्रसाद साहू, रामलाल खटीक, विनोद कुमार लौहार, कमलेश शर्मा, निर्मला वैष्णव, सीमा लोहार, रजनी चौहान, रेखा कंवर, साकेत बाकलीवाल, प्रिया जैन, दीपक भारती, दीपक शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। मंच संचालन आनंदीबाई सदन की टोनू साहू, पायल मीणा, वंशिका हावा तथा सावित्रीबाई फुले सदन की ममता यादव, निकिता कंवर राठौड़ एवं रुचिका शर्मा ने किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।