भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सुशासन एवं सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत अजमेर मुख्यालय पर सुशासन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सुशासन रथ के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और पारदर्शी शासन प्रणाली की जानकारी आमजन तक सीधे पहुंचाई जाएगी। यह अभियान “सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास” के संकल्प को सशक्त रूप से धरातल पर उतारने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और वंचित वर्गों के हित में अनेक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णय लिए गए हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। भागीरथ चौधरी ने विश्वास जताया कि सुशासन एवं सेवा पखवाड़ा जनता को सेवा, समर्पण और जवाबदेही की भावना से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारीगण, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक
बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान
विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण
चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई
जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन
नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार
अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार
AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद
पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक
