Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों ने निकाली रैली, पुलिस कर्मियों और गणमान्यों ने भी निभाई सहभागिता, ली शपथ

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल, बीर के तत्वाधान में नसीराबाद में छात्र छात्राओं द्वारा एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया रैली नसीराबाद के गांधी चौक से शुरू होकर फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक तक निकाली गई। रैली की शुरुआत रैली में शामिल सभी लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिला कर की गई
रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने पोस्टर बैनर लेकर नारे लगाए और विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से शहर के लोगो को रोड सेफ्टी सहित यातायात नियमों की जानकारी दी। रैली के बीच छात्र छात्राओ ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी जिसका शीर्षक”हेलमेट बोझ नही सुरक्षा के लिए है था स्कूल प्राचार्य सिस्टर अनुषा ने बताया कि बच्चों को यातायात नियमों की पालना करने का महत्व बताया गया तथा छात्र व छात्राओं व उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए वाहन चलाते समय सतर्क रहने की अपील की गई रैली में सिटी थाना प्रभारी पंकज कुमार, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सम्पत लाल, राजेश मीणा, नगरपालिका पूर्व पार्षद प्रशान्त कुमार मेहरा, व रवि भागनानी,  सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।