
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज ने सुभाष गंज अनाज मंडी से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जो मुख्य बाजार से होकर गांधी चौक क्षेत्र स्थित जैनाचार्य ज्ञान सागर जी के समाधि स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।महावीर जयंती के उपलक्ष में सुबह से ही जैन मंदिरों और नसिया में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और जैन समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई वहीं दोपहर 11 बजे सुभाष गंज अनाज मंडी से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो नई सब्जी मंडी हनुमान चोक मोची चौपड़, पांच बत्ती चौराहे से होते हुए गांधी चौक क्षेत्र स्थित जैनाचार्य ज्ञान सागर महा राज की समाधि स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हुई शोभा यात्रा में आगे आगे आकर्षक रथ बग्घी चल रही थी जिस पर महावीर स्वामी विराजमान थे शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के स्त्री पुरुषों और युवाओ ने हिस्सा लिया और धार्मिक नारे लगाए रास्ते में स्थान स्थान पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया और नगर वासियों ने झांकियों के दर्शन किए शोभा यात्रा मुख्य बाजार से गुजर कर नगर के अंतिम छोर पर नवल राम की बगीची क्षेत्र के पास स्थित आचार्य ज्ञान सागर महा राज की समाधि स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।महावीर जयंती की शोभा यात्रा में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी जैन समाज के लोगों ने शिरकत की इस मौके पर जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने के साथ ही धार्मिक कार्यक्रमो एवं सामाजिक सरोकारों को निभाया और सामूहिक रूप से कार्यक्रमों में शामिल हुए
ब्रेकिंग
छावनी परिषद के नव नियुक्त सी ई ओ साकिब आलम ने किया विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान का निरीक्षण
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया...
विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत
भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य...
कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म...
छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा...
रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ...
