Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने स्वास्तिक नगर और आसपास के निवासियों से किया अपना वादा पूरा करते हुए बोराज तालाब की टूटी पाल के पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 3.18 करोड़ रुपए की लागत से आगामी बारिश से पूर्व इस पाल का निर्माण कराया जाएगा, जिससे पिछले वर्ष अतिवृष्टि के कारण उपजी समस्याओं से स्थानीय लोगों को स्थाई निजात मिलेगी। शनिवार को श्री देवनानी ने स्वास्तिक नगर में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नई सड़क का शुभारम्भ भी किया, जहाँ उत्साहित क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान श्री देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे चहुंमुखी विकास का ब्यौरा देते हुए बताया कि अब तक 110 करोड़ की लागत से सड़कें और 60 करोड़ की लागत से नालों का निर्माण कराया जा रहा है। चिकित्सा क्षेत्र में सुधारों का जिक्र करते हुए उन्होंने जेएलएन अस्पताल में ‘स्पीकर हेल्प डेस्क’ से 12 हजार मरीजों को मिले लाभ और कोटड़ा सैटेलाइट अस्पताल के प्रगतिरत कार्य की जानकारी दी। साथ ही, पेयजल हेतु तीन नए रिजर्वायर, निर्बाध बिजली के लिए हाथीभाटा में गैस आधारित जीएसएस और पर्यटन व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए साइंस पार्क, प्लैनेटेरियम, लेपर्ड सफारी व आईटी पार्क जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।