Logo
ब्रेकिंग
स्कूल का वार्षिक उत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को मिली, मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई पर ... छावनी परिषद प्रशासन के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए अस्थाई कब्जे __ श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर समिति का हुआ गठन नव नियुक्त छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद शाकिब आलम ने बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज क... किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना

राजगढ़ धाम पर दुर्गा अष्टमी पर हुई विशेष पूजा अर्चना* *श्रद्धालुगण कर रहे है प्रसादीया कन्याओ ने चढवाया झंड़ा

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव 2025 बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। धाम पर आने वाले भक्तो के जनकल्याण के लिये चम्पालाल महाराज द्वारा सुबह शाम दोनो समय बाबा भैरव व माँ कालिका की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान देश प्रदेश के हजारो लाखों श्रद्धालु धाम पर चल रही अखण्ड़ ज्योति के दर्शन का लाभ ले रहे हैं। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर चम्पालाल महाराज द्वारा ग्राम राजगढ़ के ठा. सा विजय सिंह गौड़ के नेतृत्व में सातों बहनों मंदिर स्थित बाया सा माता रानी और दुर्गा माता की विशेष पूजा अर्चना की गई। खीर चांवल के प्रसाद का भोग लगाया गया व कन्याओ के तिलक कर उन्हे प्रसाद वितरित किया गया। नवरात्रा महोत्सव की विशेष बात यह है कि उक्त दिनों में सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की मात्र एक परिक्रमा लगाने व विशेष चिमटी प्राप्त करने व उसका सेवन करने से ही श्रद्धालुओं के सारे रोग कष्ट दूर हो जाते हैं। नवरात्रा प्रारम्भ होते ही घटस्थापना के साथ ही मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु धाम पर बाबा भैरवनाथ की प्रसादियों का दौर चल रहा है। अजमेर, जयपुर, सीकर के साथ केकड़ी एम एल ड़ी शिक्षण संस्थान द्वारा व अन्य भक्तगण भी अपनी मनोकामना पूर्ण होने की खुशी में अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ परसादी कर रहे हैं। एम एल ड़ी शिक्षण संस्थान से आई बालिकाएं भजन गायक मुरलीधर के मधुर भजनों पर सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। प्रसादी के दौरान चक्की वाले बाबा के मंदिर से धाम तक श्रद्धालुगण ढोल व बैड के साथ जुलुस के रूप में नाचते गाते आये। अब तक लाखों भक्तो ने धाम पर चल रही अखंड़ ज्योति के दर्शन व सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा करते हुए चम्पालाल महाराज से आशिवार्द प्राप्त किया। धाम पर अविनाश सेन, राहुल सेन, मुकेश सेन, कैलाश सेन, यश मारोठी, मिताली, वंशिका, युवराज, वैभव, मिलन भव्य, बुलबुल, वैदांश, कमल, मनोहर लालवानी, कन्हैयालाल, देवानन्द, दीपक बसीटा, अमिताभ, राजकुमार त्रिपाठी, राजकुमार चावडा, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।