Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

छावनी परिषद प्रशासन के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए अस्थाई कब्जे __

अतिक्रमियों को फुटपाथ पर सामान नहीं रखने की दी हिदायत

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के नव नियुक्त सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने पूरी मुस्तैदी के साथ विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को गति देनी शुरू कर दी है इसी क्रम में उनके निर्देश पर छावनी परिषद कर्मचारियों द्वारा बाजार को दौरा किया गया और राज नारायण रोड स्थित दुकानदारों को फुटपाथ से सामान हटा लेने की हिदायत देने के साथ ही उन दुकानदारों को भी आगाह किया जिन्होंने दुकानों के छज्जे और तीन शेड बाहर निकाल कर उस पर रेडिमेड कपड़े टांग रखे थे जिससे आमजन के आवागमन में अवरोध हो रहा था छावनी परिषद प्रशासन द्वारा बाजार के समस्त दुकानदारों को आगाह कराया गया कि सामान दुकान के अंदर रख कर बेचे फुटपाथ और छज्जों पर सामान नहीं रखे अन्यथा अस्थाई अतिक्रमण करने वालों और नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी उल्लेखनीय है कि कुछ दुकानदारों द्वारा बाजार में बाहर सामान रख कर बेचा जाता है जिससे सफाई कर्मियों को सफाई कार्य में दिक्कत होती है वहीं आमजन का आवागमन भी फुटपाथ कब्जा किए जाने से बाधित होता है जिसके मद्देनजर छावनी परिषद के कार्मिक शिव राम चौधरी ने सफाई कर्मियों सहित बाजार में जाकर उन दुकानदारों से दोबारा ऐसा नहीं करने की अपील करते हुए नियमों के उल्लंघन करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी जिसके बाद जिन दुकानदारों ने सामान नहीं हटाए थे उन्होंने भी सामान हटा दिया और कुछ ने बोर्ड हटा कर व्यवस्था सुचारू करने में सहयोग प्रदान किया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।