Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद के नव नियुक्त सी ई ओ साकिब आलम ने किया विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान का निरीक्षण किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ...

नसीराबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर किया” रन फार यूनिटी” का आयोजन , एकता की शपथ दिलाई किया वृक्षारोपण


पटेल उद्यान से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजर कर पुनः पटेल उद्यान पर संपन्न हुआ आयोजन 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नसीराबाद पुलिस द्वारा आज सुबह लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में “रन फार यूनिटी ” का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में नगर वासियों ने हिस्सा लेकर सामाजिक सरोकार निभाए और एकता की शपथ लेने के साथ ही पटेल उद्यान में वृक्षारोपण भी किया सिटी थाने द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का आगाज़ सुबह 7बजे सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान से किया गया और इस मैराथन दौड़ से पूर्व , नगर के समाज सेवी ,एडवोकेट नवाब कुरैशी द्वारा उपस्थित लोगों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई, जिस के बाद “रन फार यूनिटी “(मैराथन दौड़) शुरू हुई और पटेल उद्यान से महाराणा प्रताप सर्किल होते हुए शहीद स्मारक,राजकीय चिकित्सालय, हनुमान चोक, फ्राम जी चौक से होते हुए वापस सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान पर पहुंच कर रन फार यूनिटी का समापन हुआ , इस अवसर पर पटेल उद्यान में वृक्षारोपण भी किया गया आज सुबह आयोजित हुई मैराथन दौड़ में सामाजिक संस्थाओ के कार्यकर्ताओं, सुबह शाम पटेल उद्यान घूमने जाने वाले नगर वासियों और युवाओं के साथ पुलिस एवं सफाई कर्मियों ने भी आयोजन में हिस्सा लिया और देश की एकता अखंडता अक्षुण्ण रखने की शपथ ली

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।