Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा आदि विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में 67लाख से ज्यादा लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन

उद्घाटन के लिए तैयार है सरदार पटेल उद्यान में परिंदों का बहु मंजिला आशियाना पंछी_टॉवर

कबूतरों ने उद्घाटन से पहले शुरू कर दी है” पंछी आशियाने” में गृह प्रवेश की कवायद ___

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) सैन्य क्षेत्र स्थित नगर के सबसे बड़े और रमणीक भ्रमण स्थल सरदार वल्लभभाई 2उद्यान में छावनी परिषद द्वारा बेशुमार जनहितकारी विकास कार्य पूरे करवाए जाने के साथ ही रविवार को आयोजित होने वाले उद्घाटन और लोकार्पण समारोह में केंद्रीय किसान कल्याण एवं कृषी राज्य मंत्री, भागीरथ चौधरी, क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा सहित विशिष्ट अतिथियों और मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता की उपस्थिति में उद्घाटन शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न होंगे जिसको लेकर तैयारियां शुरूर पर हैं और ठेकेदार भाग चन्द की देख रेख में श्रमिक और कारीगर आदि जी जान से विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने में जुटे हुए हैं मुख्य पोस्ट ऑफिस से पटेल उद्यान की ओर जाने वाली सड़क के किनारे फुटपाथ निर्माण कार्य जारी हैं कल रविवार को इसी जगह पर शिलान्यास किया जाएगा जिसका शिला पट्ट लगाया जा चुका है पटेल उद्यान में वाकिंग ट्रैक काफी हद तक बन चुका है थोड़ा काम बाकी है उद्यान के महिला ओपेन जिम से आगे डाक बंगले वाले कोने पर चार मंजिलों वाला खूबसूरत पंछी टॉवर बन चुका है इस टॉवर पर सबसे ऊपर राष्ट्रीय पक्षी बैठा है और घूम घूम कर दूसरे पक्षियों,पखेरूओं , परिंदों को बुला रहा है जबकि नीचे टॉवर के निकट बैठे कबूतर भी इसी कोशिश में हैं कि पंछी आशियाना जल्दी आबाद हो जिसके चलते कुछ कबूतरों ने नए आवास में ठिकाना बनाना शुरु भी कर दिया है मल्टी स्टोरीड” पंछी टॉवर” सकारात्मक सोच वाले जीव प्रेमियों की इच्छा शक्ति का हसींन नतीजा हैजो छावनी परिषद के युवा सीईओ डॉक्टर नितिश गुप्ता द्वारा प्रोत्साहन दिए जाने पर उद्यान में रोजाना भ्रमण करने वाले प्रकृति प्रेमियों और भामाशाहों के आर्थिक सहयोग समाज सेवी हंसराज कोठारी की विलक्षण कल्पना शक्ति और गुजरात से आए दक्ष कारीगरों की अथक मेहनत से चार लाख रुपए से ज्यादा की लागत से बन कर तैयार हुआ है जो वास्तव में एक शानदार और दर्शनीय स्थल है , विधायक निधि से तीस लाख की लागत से बनाए जाने वाले चौपाटी का शिलान्यास कल ही किया जायेगा 67.7लाख की की लागत सेपटेल उद्यान के काया कल्प के अनेक कार्यों का रविवार शाम को मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री भगीरथ चौधरी केमुख्य आतिथ्य में, क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा, राष्ट्रीय खो _खो संघ के उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होने वाले उद्घाटन एवंशिलान्यास समारोह छावनी परिषद के युवा एवं हर दिल अजीज़ सीईओ डाक्टर नीतीश गुप्ता मनोनीत सदस्य सुशील ग़दिया सहित नगर के प्रबुद्ध और गणमान्य व्यक्ति सामाजिक कार्यकर्ता गण और छावनी परिषद स्टाफ सहित आमजन उपस्थित रहेंगे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।