भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्यक्ष बने
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी )भारत विकास परिषद् नसीराबाद शाखा के वार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए जिसमें चंद्रप्रकाश बंसल को अध्यक्ष, सुनील महेश्वरी को सचिव तथा दिलीप मित्तल को कोषाध्यक्ष चुना गया भारत विकास परिषद नसीराबाद शाखा के पूर्व अध्यक्ष रवि सोनी ने बताया कि स्थानीय शाखा के चुनाव नसीराबाद शाखा के चुनाव प्रभारी और मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि राजेश कामदार के सानिध्य में संपन्न हुए जिसमें बंसल को अध्यक्ष मित्तल को कोषाध्यक्ष और माहेश्वरी को सचिव निर्विरोध चुना गया । चुनाव प्रक्रिया लादूराम जी की धर्मशाला में संपन्न हुई जहां स्थानीय शाखा के सदस्यों द्वारा नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया और सर्वसम्मति से नए पदाधिकारी चुने गए । विभिन्न प्रकल्पों के लिए भी प्रभारी का चयन किया गया जिसमें सेवा प्रकल्प प्रभारी संजय कंसल संस्कार प्रकल्प प्रभारी ज्ञानेंद्र गर्ग पर्यावरण प्रकल्प प्रभारी प्रदीप मित्तल संपर्क प्रकल्प प्रभारी रवि सोनी तथा महिला सहभागिता संयोजिका शिल्पा चौकड़ीवाल को चुना गया स्थानीय शाखा के चुनाव के पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बंसल ने बताया कि वे स्थानीय शाखा में सेवा और संस्कार के प्रकल्पों के तहत कार्य करते हुए शाखा को प्रांत और केंद्र में नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि परिषद के सभी कार्य सभी सदस्यों के संयुक्त प्रयास से होते आए हैं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सभी के सहयोग से कार्य करते रहेंगे तथा शेष कार्यकारिणी भी जल्द ही घोषित की जाएगी इससे पूर्व इसी बैठक मे सचिव चंद्रप्रकाश बंसल द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर मे नसीराबाद शाखा द्वारा किये गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
