
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के सफाई कर्मचारियों, जमादार माली ड्राइवरों आदि ने सोमवार को नवागत छावनी परिषद सीईओ मोहम्मद साकिब आलम का साफा पहनाकर माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया इस मौके पर महिला एवं पुरुष सफाई कर्मियों के अतिरिक्त माली ड्राइवरों और छावनी परिषद स्टॉफ द्वारा सीईओ का स्वागत किया और उनके साथ सामूहिक फोटो खिंचवा कर हर्ष व्यक्त किया कार्यक्रम में ओवरसियर विश्वेंद्र सिंह, जल विद्युत फोरमैन सतीश कुमार, कपिल मेहरा, स्टोर प्रभारी आकाश जैदिया, लेखपाल प्रवीण यादव, एवं सफाई निरीक्षक आशीष शर्मा रवि प्रकाश छोटेलाल आदि उपस्थित रहे
