Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान स्कूल में मनाया भव्य होली महोत्सव--... एकादशी पर खाटू नरेश का अबीर-गुलाल से भव्य श्रृंगार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सहायक निदेशक (राज भाषा) महा निदेशालय रक्षा संपदा, रक्षा मंत्रालय दिल्ली ने किया छावनी परिषद का निरीक... देराठू में श्री श्याम मंडल की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया फाग उत्सव, फूलों व गुलाल से खेली गई होली होली पर्व के मद्देनजर आहुत की गई सीएलजी की बैठक प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर जन सभा को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट पाराशर का जन्म दिन सादगी से मनाया गया नसीराबाद के श्री सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ ने सोने चांदी के घटते/बढ़ते भावों पर ग्राहकों के बीच होने... नगर में शनिवार से आरम्भ होगी श्रीराम कथा अजमेर स्टेशन पर सुरक्षा का नया घेरा, 22 फरवरी से फूड प्लाजा (दौराई एंड) की ओर स्थित एस्केलेटर और सीढ़...

सहायक निदेशक (राज भाषा) महा निदेशालय रक्षा संपदा, रक्षा मंत्रालय दिल्ली ने किया छावनी परिषद का निरीक्षण

 

राज भाषा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नसीराबाद और अजमेर छावनी परिषद कार्यालयों की सराहना की —-


नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) सहायक निदेशक (राज भाषा) महा निदेशालय रक्षा सम्पदा, रक्षा मंत्रालय दिल्ली नवीन शर्मा ने नसीराबाद और अजमेर छावनी परिषद का दौरा किया और राज भाषा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरीक्षण करने के उपरान्त नसीराबाद और अजमेर छावनी परिषद द्वारा हिंदी भाषा में किए जा रहे कार्यों हेतु दोनों छावनी परिषदो की सराहना की
सहायक निदेशक राज भाषा नवीन शर्मा ने छावनी परिषद कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में हिंदी के प्रयोग, पत्राचार तथा प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की और छावनी परिषद की सराहना करते हुए भविष्य में भी राज भाषा हिंदी के अधिकाधिक उपयोग के लिए अधिनस्थ कर्मचारियों को प्रेरित किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके साथ ही शर्मा ने दोनों ही छावनी परिषदो द्वारा संचालित राज भाषा हिन्दी में किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए छावनी परिषद के कार्यों की सराहना की इससे पूर्व सहायक निदेशक ( राजभाषा)नवीन शर्मा के छावनी परिषद कार्यालय में आगमन पर मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद मोहम्मद साकिब आलम द्वारा शर्मा का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया इस अवसर पर छावनी परिषद के अनेक कार्मिक मौजूद रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।