Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

अजमेर स्टेशन पर सुरक्षा का नया घेरा, 22 फरवरी से फूड प्लाजा (दौराई एंड) की ओर स्थित एस्केलेटर और सीढ़ियों से स्टेशन में प्रवेश को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, अब लगेज स्कैनिंग के बाद ही मिलेगा प्लेटफार्म पर प्रवेश

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए रेल प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके तहत आगामी 22 फरवरी से फूड प्लाजा (दौराई एंड) की ओर स्थित एस्केलेटर और सीढ़ियों से स्टेशन में प्रवेश को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने जानकारी दी कि अब इस स्थान पर लगे दोनों एस्केलेटर केवल निकासी (एग्जिट) के लिए ‘डाउन साइड’ में संचालित होंगे, जिससे प्लेटफार्म से बाहर आने वाले यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी, लेकिन वहां से ऊपर चढ़कर प्रवेश करना प्रतिबंधित होगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी यात्री बिना जांच और लगेज स्कैनिंग के सीधे प्लेटफार्म पर न पहुंच सके। अब सभी यात्रियों को प्रथम या द्वितीय श्रेणी मुख्य प्रवेश द्वारों पर स्थापित लगेज स्कैनर से गुजरने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति होगी। सीढ़ियों और एस्केलेटर के पास अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा, ताकि स्टेशन की सुरक्षा अभेद्य बनी रहे और यात्रियों का आवागमन भी अधिक व्यवस्थित और सुगम हो सके।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।