Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद सीईओ के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए गए अस्थाई कब्जे, फुटपाथ पर सामान न रखने की चेतावनी राजस्थान पेंशनर्स समाज नसीराबाद इकाई का होली स्नेह मिलन आज _ अजयमेरु प्रेस क्लब में 'होली महोत्सव' सम्पन्न, गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने समा बांधा, हास्य नाटिक... छावनी परिषद नसीराबाद में मनाया गया हर्षोल्लास पूर्वक होली का त्योहार-- माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में 'सृजन 2.0 प्रदर्शनी में उमड़ा हुनर, नन्हे वैज्ञानिकों और कलाकार... छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान स्कूल में मनाया भव्य होली महोत्सव--... एकादशी पर खाटू नरेश का अबीर-गुलाल से भव्य श्रृंगार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सहायक निदेशक (राज भाषा) महा निदेशालय रक्षा संपदा, रक्षा मंत्रालय दिल्ली ने किया छावनी परिषद का निरीक... देराठू में श्री श्याम मंडल की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया फाग उत्सव, फूलों व गुलाल से खेली गई होली होली पर्व के मद्देनजर आहुत की गई सीएलजी की बैठक

छावनी परिषद नसीराबाद में मनाया गया हर्षोल्लास पूर्वक होली का त्योहार–


नवागत मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने छावनी परिषद स्टाफ को अबीर लगाकर दी शुभकामनाएं —

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के कार्मिको द्वारा नवागत मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम के सानिध्य में आज कार्यालय परिसर में  होली का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम की विशिष्ट उपस्थिति में छावनी परिषद के समस्त कर्मचारी गण एकत्रित हुए और सीईओ मोहम्मद साकिब आलम के अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं वहीं सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने भी छावनी परिषद के कार्मिको को गुलाल अबीर लगाकर होली पर्व की मुबारकबाद दी और त्यौहार में सहभागिता निभा कर सांप्रदायिक सौहार्द और खुश मिजाजी की बेहतरीन नज़ीर पेश की और छावनी परिषद स्टॉफ के साथ त्यौहार की खुशियों, बांटने के साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों को सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। वहीं होली के पर्व पर अपने अधिकारी को अपने बीच पाकर छावनी परिषद के कर्मचारी गण प्रफुल्लित हो गए और सभी ने उल्लसित वातावरण में होली का त्योहार मनाया और रंगों के साथ खुशियां बांटी

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।