माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में ‘सृजन 2.0 प्रदर्शनी में उमड़ा हुनर, नन्हे वैज्ञानिकों और कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

भारत भूमि (अजमेर) – माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में ‘सृजन 2.0’ विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 3 से 11 तक के विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और नवाचार का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष रवि तोषनीवाल, उपाध्यक्ष अशोक लखोटिया, सचिव राजेंद्र करवा, संयुक्त सचिव श्यामसुंदर माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष संजीव मालू एवं प्रधानाचार्य राजीव कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। विज्ञान प्रदर्शनी में रडार डिटेक्शन सिस्टम, स्वचालित कचरा पात्र और कार्बन रोधी यंत्र जैसे अत्याधुनिक कार्यशील मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे, तो वहीं कला प्रदर्शनी में मंडाना, वर्ली आर्ट और क्ले डॉल्स जैसी कलाकृतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त गणित के ‘स्मार्ट शेप बॉट’ और सामाजिक विज्ञान के ‘डिजास्टर मैनेजमेंट’ व ‘वाटर हार्वेस्टिंग’ प्रोजेक्ट्स ने विद्यार्थियों की विषय पर गहरी पकड़ को दर्शाया। नीता भाटी, शोभा नेगी, नम्रता तंवर, वर्तिका माथुर और अन्य शिक्षक समूहों के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शनी की अभिभावकों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी, जबकि मंच संचालन नेहा खण्डेलवाल एवं योगेश कुमार बागड़ी द्वारा किया गया।
