छावनी परिषद सीईओ के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए गए अस्थाई कब्जे, फुटपाथ पर सामान न रखने की चेतावनी
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) छावनी परिषद के सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने सकारात्मक सोच के साथ नागरिक क्षेत्र में विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को गति देनी शुरू कर दी है इसी क्रम में मुख्य अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर छावनी परिषद के कार्मिक शिवराम चौधरी व सफाई कर्मचारियों की टीम द्वारा आज सदर बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को फुटपाथ पर रखा सामान तुरंत हटाने की हिदायत दी गई। टीम ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि फुटपाथ आमजन के आवागमन के लिए होते हैं इसलिए वहां किसी प्रकार का सामान नहीं रखा जाए अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आज सामान नहीं हटाया गया तो कल से चालान की कार्रवाई की जाएगी त्योहार के चलते कुछ दुकानदारों ने दुकान के बाहर सामान रख लिया था जिन्हें अब सामान दुकान के अंदर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
