भारत भूमि (अजमेर) रसद विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण व व्यवसाय की सूचना प्राप्त होने पर मंगलवार को जांच दल द्वारा 10 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा 17 अप्रमाणित नॉन मार्का सिलेण्डर जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी श्रीमती रतन कौर एवं श्री नीरज कुमार जैन ने बताया कि जब्त किए गए सभी सिलेण्डर गुलाब गैस एजेन्सी पर सुरक्षित रखवाएं। इनमें अल्लाह नूर स्वीट्स चौधर मौहल्ला से 2 घरेलू सिलेण्डर, सैयद उम दानिया रेस्टोरेन्ट चूनपचान मौहल्ला से 17 अप्रमाणित नॉन मार्का, 3 घरेलू सिलेण्डर व गैस रिफिलिंग यंत्र, शमा टी स्टॉल देहली गेट से एक घरेलू सिलेण्डर, श्री साई होटल देहली गेट से 2 घरेलू सिलेण्डर, मैसर्स होटल गुलाब पैलेस देहली गेट तथा राकेश टी स्टॉल देहली गेट से एक-एक घरेलू सिलेण्डर जब्त किए। इन फर्मो का यह कृत्य एलपीजी ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है। साथ ही ये प्रकरण ईसी एक्ट 1955 की धारा 6 ए में जिला कलक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। जांच दल में जिला रसद अधिकारी श्रीमती रतन कौर, प्रवर्तन अधिकारी श्री जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रर्वतन निरीक्षक सुश्री उर्मिला सेहर एवं श्री महेन्द्र कुमार यादव तथा दरगाह थानधिकारी श्री राजाराम सम्मिलित रहे।
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह...
छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम
पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...
विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...
नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...
