Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर में आयोजित प्रदर्शन में अजमेर उत्तर के कांग्रेस जन भी हुए शामिल

भारत भूमि (अजमेर) कार्तिक शर्मा- उद्योगपति गौतम अडानी और उनके सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के मुद्दे पर केंद्र सरकार के मौन तथा मणिपुर हिंसा के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 दिसंबर 2024 बुधवार को शहीद स्मारक, गवर्मेंट हॉस्टल जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के नैतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के कार्यक्रम में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पार्षद नौरत गुजर, अजमेर उत्तर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, ब्लॉक उपाध्यक्ष आरिफ खान व विकास चौहान, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष गणेश चौहान, पंकज छोटवानी, हेमंत जसोरिया व तौफीक खान तथा विश्वेश पारीक सहित अनेक पदाधिकारियों व कांग्रेसजन शामिल हुए । शहीद स्मारक पर आयोजित सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा,पूर्वixei मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जुली, पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री सचिन पायलट सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संबोधित करते हुए भाजपा, मोदी सरकार व भजनलाल सरकार को जमकर कोसा ।

शहीद स्मारक पर आयोजित सभा के बाद प्रदेश भर से आयोजित कांग्रेस जनों द्वारा शहीद स्मारक से राजभवन तक पैदल मार्च का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था परंतु पुलिस द्वारा शहीद स्मारक से बाहर निकलने का सारे रास्ते बेरिकेटिंग लगाकर व पुलिस जाप्ता लगाकर बंद कर दिये गये जिस पर वहीं जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया जहाँ पुलिस ने कांग्रेसजनों पर पानी की बौछारें की ।

प्रदर्शन कार्यक्रम के बाद अजमेर से गये नौरत गुजर, शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद व सर्वेश पारीक, आरिफ खान, विकास चौहान, गणेश चौहान, पंकज छोटवानी, हेमंत जसो रिया, तौफीक खान व विश्वेश पारीक आदि कांग्रेसजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राठौड़ (पूर्व राज्य मंत्री) से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर उनका साफ़ा, शॉल व माला पहनाकर स्वागत किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।