Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

श्री बामणिया बालाजी धाम का मेला आज ,रात्रि को हुई भजन संध्या

 

नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी) नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर का वार्षिक मेला आज सोमवार को भरेगा। इसके एक दिन पूर्व 24 अगस्त, रविवार को भजन संध्या हुई । भजन संध्या की सांय को देरांठू हिन्दू युवा वाहिनी सदर बाजार द्बारा बाहुबली हनुमान व वानर सेना के साथ गाजे बाजे के साथ झण्डा लेकर आये। साथ ही ढाबा मोहल्ला, नसीराबाद के जागेश्वर महादेव मंदिर व भटियाणी से भी भक्त गण गाजे बाजे के साथ झण्डे लेकर आये । वहीं आज सोमवार को मेले के दिन देरांठू के ढाबा मोहल्ला, फडौल्या मोहल्ला, गवारियां समाज , नये शिव मन्दिर, नसीराबाद के राजनारायण रोड स्थित शिव मन्दिर, भटियाणी, चाट , मगंरी , लोहरवाड़ा आदि से भी गाजे बाजे के साथ बालाजी के झण्डे आयेंगे। इस अवसर पर बालाजी महाराज के विशेष चौला चढ़ाकर फूलों व गुब्बारा से आकर्षक श्रृंगार कर बाबा की झांकी सजाई गई। मेले के अवसर पर आज सुबह 9 बजे से संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा , उसके पश्चात बालाजी महाराज के 56 व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा। वहीं 24 अगस्त की रात्रि को आयोजित भजन संध्या में बहार से आये कलाकारों द्बारा एक से बढ़कर एक बालाजी के भजन प्रस्तुत किए गए । मन्दिर पुजारी परिवार ने सभी भक्त जन व ग्रामीणो से आग्रह किया है कि मेले में पधारे व बालाजी महाराज की सजाई गई विशेष झांकी के दर्शन कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।