Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

नसीराबाद छावनी के लिए ऐतिहासिक गौरव मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिश गुप्ता को मिला जी.ओ.सी. – इन-सी दक्षिणी कमान का Commendation Card (प्रशस्ति कार्ड)

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिश गुप्ता को पहली बार जी.ओ.सी.-इन-सी (जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ) दक्षिणी कमान, लेफ्टिनेंट जनरल श्री धीरज सेठ द्वारा Commendation Card (प्रशस्ति कार्ड) से सम्मानित किया गया।यह अवार्ड भारतीय सेना और सिविल अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, उल्लेखनीय योगदान और असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है।भारतीय सेना में जी.ओ.सी. – इन-सी का पद, आर्मी चीफ़ के बाद सर्वोच्च स्तर का माना जाता है। वर्तमान में सात जी.ओ.सी. -इन-सी हैं, जिनमें छह ऑपरेशनल कमांड तथा एक ट्रेनिंग कमांड शामिल हैं। इसलिए इस स्तर पर किसी सिविल अधिकारी को सम्मानित किया जाना अपने आप में अत्यंत गौरवपूर्ण और उल्लेखनीय उपलब्धि है दिनांक 28 अगस्त 2025 को आयोजित समारोह में, ब्रिगेडियर, कर्नल, मेजर सहित सेना के वरिष्ठतम अधिकारियों की उपस्थिति में डॉ. गुप्ता को यह सम्मान प्रदान किया गया। यह अवसर न केवल डॉ. नितिश गुप्ता के लिए, बल्कि सम्पूर्ण नसीराबाद छावनी के लिए भी गर्व का क्षण रहा। डॉ. नितिश गुप्ता को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, योजनाबद्ध दृष्टिकोण और लगातार किए गए विकासात्मक प्रयासों के लिए मिला है। उनके नेतृत्व में नसीराबाद छावनी ने बीते कुछ वर्षों में स्वच्छता प्रबंधन, आधारभूत संरचना के विकास, हरित क्षेत्र संरक्षण, पर्यावरण सुधार और जनहितकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विशेष रूप से स्वच्छ भारत मिशन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और हरियाली बढ़ाने की दिशा में किए गए कार्यों को व्यापक सराहना मिली है। इतिहास में पहली बार नसीराबाद छावनी को इस स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि केवल डॉ. नितिश गुप्ता की व्यक्तिगत सफलता ही नहीं, बल्कि छावनी परिषद, कर्मचारियों और सम्पूर्ण नसीराबाद क्षेत्र की सामूहिक मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है।यह सम्मान नसीराबाद छावनी की पहचान और गौरव को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा। साथ ही यह आने वाले समय में और भी बड़े सुधारों, विकास योजनाओं तथा जनहितकारी पहलों की दिशा में प्रेरणास्रोत बनेगा ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।