Logo
ब्रेकिंग
स्कूल का वार्षिक उत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को मिली, मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई पर ... छावनी परिषद प्रशासन के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए अस्थाई कब्जे __ श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर समिति का हुआ गठन नव नियुक्त छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद शाकिब आलम ने बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज क... किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना

देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी, नौ दिनों के उपवास व्रत पूजा के बाद भक्तों ने भावुक होकर दी माता को विदाई

 


आज शाम किया जाएगा रावण के मैदान में 51 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन 

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) सुबह से ही नगर के सार्वजनिक स्थानों और घरों में स्थापित देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया इस दौरान , भक्त जनों ने भावुक होकर भीगी पलकों के साथ श्रीनगर रोड स्थित फूल सागर सरोवर पर गाजे बाजे के साथ नृत्य करते हुए माता के जयकारे लगाए और पूजा आरती के बाद देवी प्रतिमाओं का तालाब में विसर्जन किया इस मौक़े पर अनेक महिलाएँ भावुक हो कर रोने लगीं जबकि अन्य लोगों ने भी भारी मन से माँ को विदाई दी वहीं आज शाम को स्थानीय कोटा रोड स्थित रावण के मैदान जिसे वर्तमान समय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम कहा जाता है उक्त मैदान में रावण का दहन किया जायेगा और हनुमान मंदिर के आसपास विशाल मेला भरेगा ,जिसके चलते पुलिस और प्रशासन द्वारा माकूल इंतजाम किए गए हैं


51 फिट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन __

हर साल की तरह उत्तर प्रदेश के फतेह पुर सीकरी निवासी आतिशबाजी कारीगर सब्बीर खान और शाहरुख द्वारा इस बार 51 फिट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया गया है जिसके मस्तक सीने और कमर के इर्द गिर्द विशेष पटाखे लगाए गए हैं जो रावण दहन के वक्त आकर्षण का केंद्र रहेंगे दशहरे मेले के दौरान पुलिस की खास खास जगहों पर मौजूदगी की जाएगी

वहीं छावनी परिषद के माध्यम से मेला स्थल के पास 3स्थानों पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है ताकि मेला स्थल पर यातायात अवरूद्ध न हो मिशन ग्राउंड, पोस्टल कालोनी के पास और एम डी टॉवर के पास सार्वजनिक पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।