Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

नए सदस्यो को लायंस की सेवाओं से अधिकाधिक जोड़े – मित्तल

ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

अजमेर । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के संभाग द्वितीय का नए सदस्यो का अभिव्यक्ति कार्यक्रम रविवार को वैशालीनगर स्थित लायंस भवन मे आयोजित किया गया । डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि गत तीन वर्षो में संभाग के सभी क्लब्स में जो भी नए सदस्य बने हैं, उनको लायंस की रीति नीति, दिशा निर्देश से अवगत कराने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम संयोजन एवम् उपप्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग ने स्वागत उद्बोधन दिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवम् फैकल्टी पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन कुलभूषण मित्तल, इंदौर ने इस अवसर पर कहा कि नए सदस्यो को क्लब में जोड़ना ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि उन्हें लायंस की सेवा गतिविधियों से भी अधिकाधिक जोड़े । ताकि वे जान सके कि विश्व के सबसे बड़ी एवम 110 वर्ष पुरानी स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब का उद्देश्य क्या हैं । विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रांतपाल लायन अनिल नाहर ने कहा कि लायंस क्लब ने विश्व में 210 देशों के माध्यम से सेवा का बीड़ा उठाया । विश्व में कही भी कोई आपदा आती हैं, लायंस हमेशा सहयोग के लिए आगे रहता हैं । पूर्व प्रांतपाल लायन सतीश बंसल ने कहा कि सेवा करने के बाद हमारे मन को आत्मसंतुष्टि मिलती हैं, वही लायंस का अनमोल मूल्य हैं । संभागीय अध्यक्ष अमितप्रभा शुक्ला ने नए सदस्यो का परिचय कराया । लायंस क्लब अजमेर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नए सदस्यो को फैकल्टी द्वारा अनुभव बताते हुए उन्हे लायंस के माध्यम से संस्कार से सेवा की जानकारी दी गई । टीम भावना, आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता के साथ कार्य कर आगे बढ़ सकते हैं । क्लब अध्यक्ष लायन भागू इसरानी एवम सचिव लायन सतीश भटनागर ने मंच संचालन किया । 108 प्रतिभागियों ने कार्यशाला में भाग लिया । क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन अनिल छाजेड, लायन डॉ प्रमोद शर्मा, क्लब अध्यक्ष लायन रूपेश राठी, लायन कमल शर्मा, लायन सीमा शर्मा, लायन सी पी गुप्ता, लायन आभा गांधी, लायन विनय गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।